खाता खोलने में बैंक पीछे

खाता खोलने में बैंक पीछेयूआइडी बनाने में पैसा लिया जा रहा हैबैंक स्कूल में शिविर नहीं लगा रहे हैंविद्यार्थियों को नहीं मिल रही छात्रवृत्तिप्रतिनिधि, गुमलाविकास भवन में डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें विद्यालय के बच्चों का बैंक में खाता खोलने के लिए होनेवाली परेशानी से अवगत कराया. सभी प्रखंड के […]

खाता खोलने में बैंक पीछेयूआइडी बनाने में पैसा लिया जा रहा हैबैंक स्कूल में शिविर नहीं लगा रहे हैंविद्यार्थियों को नहीं मिल रही छात्रवृत्तिप्रतिनिधि, गुमलाविकास भवन में डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें विद्यालय के बच्चों का बैंक में खाता खोलने के लिए होनेवाली परेशानी से अवगत कराया. सभी प्रखंड के बीइइओ व बीपीओ ने बताया कि बच्चों का खाता खोलने में बैंक मनमानी कर रहा है. विद्यालय में शिविर लगा कर बच्चों का खाता खोलना है. लेकिन बैंक इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. जिस कारण समय पर न तो बच्चों का खाता खुल पा रहा है और न ही छात्रवृत्ति अथवा साइकिल की राशि दी जा रही है. इस दौरान बैठक में विद्यालय के बच्चों का विद्यालय स्तर पर बनाये जानेवाले यूआइडी (आधार कार्ड) में पैसे के खेल की भी जानकारी दी. बताया गया कि कई विद्यालयों में बच्चों का यूआइडी बनाने के एवज में पैसा लिया जा रहा है. किसी विद्यालय में प्रति बच्चा 50 रुपये तो किसी विद्यालय में किसी बच्चा 100 रुपये लिया जा रहा है. हालांकि जिन प्रखंड के विद्यालयों के बच्चों का यूआइडी बनाया जा रहा है. वहां प्रखंड स्तर पर पांच सदस्यीय टीम बनाया गया है. बावजूद इसके यूआइडी बनाने में पैसा लिया जा रहा है. बैठक में डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >