लीड ::8::: 224 उम्मीदवारों ने परचा भरा द्वितीय चरण के पांचवें दिन जिला परिषद के लिए नौ एवं पंसस के लिए 31 उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:3एसआइएम:1-नामांकन करते मुखिया प्रत्याशी, 2-मुखिया के लिये नामांकन करते ग्लोरिया समदी,3-नामांकन करते मुखिया प्रत्याशी इंजिल समद,4-परचा दाखिल करते पंसस प्रत्याशी विनोद बड़ाइकप्रतिनिधिसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के पांचवें दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 104 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. जिला परिषद सदस्य के लिये ठेठइटांगर (4)से दो, ठेठइटांगर(5) से तीन, बोलबा प्रखंड से एक, बांसजोर प्रखंड से तीन प्रत्याशी ने परचा भरा. पंचायत समिति सदस्य के लिए ठेठइटांगर से विनोद बड़ाइक सहित 12, बांसजोर से नौ, जलडेगा से सात एवं बोलबा से तीन उम्मीदवार ने नामांकन किया. वहीं ठेठइटांगर प्रखंड से मुखिया के लिये ग्लोरिया समद, इंजिल समद सहित 21 एवं वार्ड सदस्य के लिए 80, बांसजोर प्रखंड से मुखिया के लिए दस एवं वार्ड सदस्य के लिए 20, जलडेगा प्रखंड से मुखिया के लिए पांच एवं वार्ड सदस्य के लिए 36 एवं बोलबा प्रखंड से मुखिया के लिए दस एवं वार्ड सदस्य के लिए 22 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किये. जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसी नागेंद्र सिन्हा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू उपस्थित थे. वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एलआरडीसी जेम्स सुरीन, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी उमा शंकर बड़ाइक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हरिश्चंद्र भगत उपस्थित थे. ठेठइटांगर में प्रखंड में नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ हरि उरांव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में पर्यवेक्षक मगदली सोरेंग, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक लुइस तिग्गा, पर्यवेक्षिका सुसारी अलिसा पूर्ति, बोलबा में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी नंद जी राम, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीइइओ रामश्रय प्रसाद, कनीय अभियंता विश्वास कुमार सिंह, एलइओ मंजु रानी प्रसाद, प्रभारी आपूर्ति निरीक्षक सुकरा उरांव, बांसजोर में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ मो आबिद हुसैन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एलइओ अलबिना डुंगडुंग, जेइ कृष्ण कुमार यादव, जेइ सुरेश राम, प्रदीप कुमार रजक, जलडेगा में मुखिया के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में सीओ डांगुर कोड़ा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीसीओ आशुतोष कुमार अंबष्ट, पर्यवेक्षिका रूपाश्री बाड़ा, वार्ड सदस्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ नागेंद्र तिवारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जेएसएस रमेश कुमार, पर्यवक्षिका शकुंतला मिंज उपस्थित थे.
लीड ::8::: 224 उम्मीदवारों ने परचा भरा
लीड ::8::: 224 उम्मीदवारों ने परचा भरा द्वितीय चरण के पांचवें दिन जिला परिषद के लिए नौ एवं पंसस के लिए 31 उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:3एसआइएम:1-नामांकन करते मुखिया प्रत्याशी, 2-मुखिया के लिये नामांकन करते ग्लोरिया समदी,3-नामांकन करते मुखिया प्रत्याशी इंजिल समद,4-परचा दाखिल करते पंसस प्रत्याशी विनोद बड़ाइकप्रतिनिधिसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के पांचवें […]
