वॉलीबॉल की टीम आज रामगढ़ रवाना होगी

वॉलीबॉल की टीम आज रामगढ़ रवाना होगी सिमडेगा. रामगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की टीम चार नवंबर को रामगढ़ रवाना होगी. उक्त प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय टीम का गठन किया जायेगा. जो बंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. उपायुक्त […]

वॉलीबॉल की टीम आज रामगढ़ रवाना होगी सिमडेगा. रामगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की टीम चार नवंबर को रामगढ़ रवाना होगी. उक्त प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय टीम का गठन किया जायेगा. जो बंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को जरसी प्रदान किया तथा शुभकामना दी. टीम में कामरान अख्तर, मीम अफजल, अबु सुफियान, अंकित किसलय, अफसार अहमद, मोबस्सिर, निखिल विजय, शादाब अख्तर, रूपेश चौधरी आदि शामिल हैं. यह जानकारी प्रशिक्षक सह मैनेजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >