महिला ने की आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव में एक दंपती के बीच विवाद के बाद पत्नी ने आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास की. आग से अत्यधिक जल जाने के बाद इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. कचमची निवासी फुलदेव उरांव व उसकी पत्नी सालो उरांव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद सालों अपने शरीर में किराेसिन उड़ेल कर आग लगा ली. पड़ोेसियों की मदद से आग बुझा कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि महिला सालो उरांव अचेतावस्था में है. होश आने के बाद बयान लेने पर घटना की सही जानकारी होगी. चिकित्सक अजय कुमार ने इलाज के बाद बताया कि महिला के शरीर का अधिकांश भाग जल गया है.
महिला ने की आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास
महिला ने की आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव में एक दंपती के बीच विवाद के बाद पत्नी ने आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास की. आग से अत्यधिक जल जाने के बाद इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. कचमची निवासी फुलदेव उरांव व उसकी […]
