लीड ::9:::: 241 प्रत्याशियों ने परचा भरा

लीड ::9:::: 241 प्रत्याशियों ने परचा भरा द्वितीय चरण के चौथे दिन जिला परिषद के 11 एवं पंसस 29 उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:2एसआइएम:3-नामांकन करने जाते मुखिया प्रत्याशी सानियल सुरीन,10-बोलबा नामांकन करने जाते प्रत्याशी,11-जलडेगा में नामांकन करते प्रत्याशी,12-जलडेगा में नामांकन करते महिला प्रत्याशी,16-नामांकन कर निकलते चार जिप सदस्य,18-नामांकन कर बाहर निकलते जिप प्रत्याशी अलबर्ट प्रतिनिधिसिमडेगा. त्रिस्तरीय […]

लीड ::9:::: 241 प्रत्याशियों ने परचा भरा द्वितीय चरण के चौथे दिन जिला परिषद के 11 एवं पंसस 29 उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:2एसआइएम:3-नामांकन करने जाते मुखिया प्रत्याशी सानियल सुरीन,10-बोलबा नामांकन करने जाते प्रत्याशी,11-जलडेगा में नामांकन करते प्रत्याशी,12-जलडेगा में नामांकन करते महिला प्रत्याशी,16-नामांकन कर निकलते चार जिप सदस्य,18-नामांकन कर बाहर निकलते जिप प्रत्याशी अलबर्ट प्रतिनिधिसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के चौथे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 241 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. इसमें जिला परिषद सदस्य के लिये 11 एवं पंचायत समिति सदस्य के लिये 29 प्रत्याशी शामिल हैं. जिला परिषद सदस्य के लिये ठेठइटांगर से पूर्व प्रमुख कृष्णा बड़ाइक सहित दो, बोलबा से वीरेंद्र बड़ाइक, अलबर्ट सोरेंग, जलडेगा से सुर्जन टोपनो, शांता रोजालिया कंडूलना सहित तीन, बांसजोर से प्रीसिला देवी सहित चार प्रत्याशियों ने परचा भरा. पंचायत समिति सदस्य के लिए ठेठइटांगर से दस, बांसजोर से चार, जलडेगा से दस एवं बोलबा से पांच उम्मीदवार ने नामांकन किया. वहीं ठेठइटांगर प्रखंड से मुखिया के लिए 23 एवं वार्ड सदस्य के लिए 62, बांसजोर प्रखंड से मुखिया के लिए चार एवं वार्ड सदस्य के लिए नौ, जलडेगा प्रखंड से मुखिया के लिए 19 एवं वार्ड सदस्य के लिए 47 एवं बोलबा प्रखंड से मुखिया के लिए 11 एवं वार्ड सदस्य के लिए 25 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किये. जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसी नागेंद्र सिन्हा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू उपस्थित थे. वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एलआरडीसी जेम्स सुरीन, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी उमा शंकर बड़ाइक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हरिश्चंद्र भगत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >