मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें छात्राएं: बीडीओ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय भवन का उदघाटनफोटोफाइल:2एसआइएम:1-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते बीडीओ,2-पूजा-अर्चना में भाग लेती छात्राएंप्रतिनिधिठेठइटांगर. ठेठइटांगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के नये भवन का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि बीडीओ हरि उरांव एवं विशिष्ट अतिथि बालिका शिक्षा प्रभाग प्रभारी तारकेलेन कुल्लू, प्रभारी बीइइओ भुर्गुनाथ राम उपस्थित थे. भवन का उदघाटन बीडीओ ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर एवं बूके देकर अतिथियों का स्वागत किया. पंडित सूर्यकांत झा ने पूजा-अर्चना भी संपन्न करायी. जिसमें विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया. बीडीओ ने कहा कि छात्राएं मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें. शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है. विशेष रूप से बालिकाओं को शिक्षित होना अति आवश्यक है. बालिकाएं शिक्षित होंगी तो परिवार एवं समाज भी शिक्षित होगा. उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा चलायी जा रही हैं. कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भी सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराती है, ताकि बालिका शिक्षा में और भी बढ़ावा मिल सके. कहा कि सरकार द्वारा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. ऐसे में शिक्षिकाओं का कर्तव्य है कि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्राओं को प्रदान करें. भुर्गुनाथ राम ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. पूरा परिवार शिक्षित होगा, तभी समाज एवं परिवार का विकास होगा. बालिका शिक्षा प्रभाग प्रभारी तारकेलेन कुल्लू ने कहा कि शिक्षा के प्रति बालिकाओं में जागरूकता लाने की जरूरत है. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मगदली खेस, वार्डन अनुराधा प्रसाद, संगीता कुमारी, कात्यानी प्रसाद, आशा आनंदी मिंज, शिल्पी आइंद, रमेशदत पाठक, प्रतिमा कुमारी, किरण कुमारी, शिव चरण साहू आदि उपस्थित थे.
मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें छात्राएं: बीडीओ
मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें छात्राएं: बीडीओ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय भवन का उदघाटनफोटोफाइल:2एसआइएम:1-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते बीडीओ,2-पूजा-अर्चना में भाग लेती छात्राएंप्रतिनिधिठेठइटांगर. ठेठइटांगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के नये भवन का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि बीडीओ हरि उरांव एवं विशिष्ट अतिथि बालिका शिक्षा प्रभाग […]
