::: डीसी ने स्थल का किया दौरा

::: डीसी ने स्थल का किया दौरा 30 गुम 2 में निरीक्षण करते डीसीरायडीह. सीएम रघुवर दास, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व छत्तीसगढ़ के सीएम रमण सिंह के आगमन की तैयारी का जायजा लेने डीसी दिनेश चंद्र मिश्र ने शुक्रवार को रायडीह बख्तर साय स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस क्रम में डीसी ने व्यवस्था संतोषप्रद पायी. […]

::: डीसी ने स्थल का किया दौरा 30 गुम 2 में निरीक्षण करते डीसीरायडीह. सीएम रघुवर दास, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व छत्तीसगढ़ के सीएम रमण सिंह के आगमन की तैयारी का जायजा लेने डीसी दिनेश चंद्र मिश्र ने शुक्रवार को रायडीह बख्तर साय स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस क्रम में डीसी ने व्यवस्था संतोषप्रद पायी. निरीक्षण के उपरांत डीसी ने सीएस व राज्यपाल के हेलीकॉप्टर का हेलीपैड बख्तर साय स्टेडियम में बनाने का निर्देश दिया. बख्तर साय स्टेडियम में हेलीकाप्टर लैडिंग के बाद सीएम व राज्यपाल कार से शंख मोड़ बेरियर बगीचा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे. मौके पर एसडीओ चैनपुर जयप्रकाश झा, बीडीओ डॉ शिशिर सिंह, बीसीओ अस्फाक अहमद सहित कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >