वृद्ध पर चाकू से जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज

वृद्ध पर चाकू से जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज

गुमला. गुमला के करंजटोली गांव में बुधवार को एक वृद्ध पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका ओंठ कट गया. घायल वृद्ध यूजीन मिंज ने गांव के ही सुशील टोप्पो पर हमला करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. घटना बुधवार की दोपहर दो बजे की बतायी जा रही है. घायल अवस्था में अपनी बहन के साथ थाना पहुंचे यूजीन मिंज ने पुलिस को बताया कि वह गांव में पेड़ की छांव में बैठा हुआ था. इस दौरान सुशील टोप्पो वहां पहुंचा और अचानक चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया. हमले में उसका ओठ कट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी जान बचायी. यूजीन ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उस पर टांगी से जानलेवा हमला कर चुका है. उस समय भी उसने थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. सदर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

गुमला. सदर थाना के चेटर चाहा गांव में 30 वर्षीय दीपक तिर्की ने अपने ही घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार दीपक घर में अकेला था. उसकी मां शांति तिर्की किसी जरूरी काम से बाजार गयी थी. शाम को जब वह वापस घर लौटी, तो कमरे का दृश्य देख उनके होश उड़ गये. उनका बेटा साड़ी के फंदे से झूल रहा था. मां की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की मां ने बताया कि दीपक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >