जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नामांकन नहीं कर सके

जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नामांकन नहीं कर सके हाल कुरडेग प्रखंड का, समाज के लोगों ने लगाया बीडीओ पर मनमानी का आरोप डीसी को भी दिया गया ज्ञापनप्रतिनिधिसिमडेगा. जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण कुरडेग प्रखंड के लोहरा जाति तथा चीक बड़ाइक जाति के लोग पंचायत चुनाव में भाग लेने से वंचित […]

जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नामांकन नहीं कर सके हाल कुरडेग प्रखंड का, समाज के लोगों ने लगाया बीडीओ पर मनमानी का आरोप डीसी को भी दिया गया ज्ञापनप्रतिनिधिसिमडेगा. जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण कुरडेग प्रखंड के लोहरा जाति तथा चीक बड़ाइक जाति के लोग पंचायत चुनाव में भाग लेने से वंचित हो गये. बीडीओ द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जाने से दोनों समाज में रोष है. समाज के लेागों ने कहा कि जानबूझ कर साजिश के तहत उनकों चुनाव से अलग रखा जा रहा है. उक्त आशय का एक ज्ञापन आदिवासी लोहरा समाज के लोगों ने निर्वाचन आयुक्त सह जिला उपायुक्त को भी दिया है. ज्ञापन में कहा गया है कि कुरडेग बीडीओ मनोज कुमार द्वारा लोहरा जाति व चीक बड़ाइक को जाति प्रमाण नहीं देकर संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन किया है. कहा गया है कि 1950 से ही संविधान में दोनों जाति अजजा की सूची में है. दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई कर कानून का राज कायम करने का आग्रह किया गया है. ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी है. ज्ञापन में लोहरा आदिवासी समाज के अध्यक्ष हीरा राम व केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष अनुज कोंदेश्वर राम, झारखंड चीक बड़ाइक उत्थान समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर बड़ाइक के नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >