उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही

उम्मीदवारों की भीड़ लगी रहीनगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही. नाम निर्देशन पत्र मिलने के प्रथम दिन 289 पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र का क्रय किया. अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड के पंचायत […]

उम्मीदवारों की भीड़ लगी रहीनगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही. नाम निर्देशन पत्र मिलने के प्रथम दिन 289 पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र का क्रय किया. अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने अनुमंडल कार्यालय खुलने के पूर्व से ही अनुमंडल कार्यालय पहुंचने लगे थे. नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए लगी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को लगाया गया था साथ ही निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह भी स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >