1400 जाति व आवासीय के आवेदन लंबितलोहरदगा. अनुमंडल कार्यालय में पिछले लगभग एक महीने से जाति एवं आवासीय प्रमाण बनाने का काम बंद है. बताया जाता है कि जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी को जिम्मेवारी दी जाती है. इसके पूर्व पदस्थापित शशि निलीमा डुंगडुंग इस कार्य को संपादित करती थी, लेकिन अब उसका स्थानांतरण बीडीओ घाघरा के पद पर हो गया है. उनके जाने के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार को इसकी जिम्मेवारी दी गयी लेकिन मनीष कुमार ने यह कहते हुए इस कार्य को नहीं किया कि उनका सिगनेचर डिजिटल नहीं हुआ है. अब मनीष कुमार निर्वाचन कार्य में लगा दिये गये हैं और इस जिम्मेवारी एलआरडीसी को दी गयी है, लेकिन अभी भी यह काम शुरू नहीं हुआ है. क्योंकि एलआरडीसी का भी डिजीटल सिग्नेचर नहीं है. इधर अनुमंडल कार्यालय में लगभग 1400 आवेदन लंबित पड़े हैं. लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
1400 जाति व आवासीय के आवेदन लंबित
1400 जाति व आवासीय के आवेदन लंबितलोहरदगा. अनुमंडल कार्यालय में पिछले लगभग एक महीने से जाति एवं आवासीय प्रमाण बनाने का काम बंद है. बताया जाता है कि जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी को जिम्मेवारी दी जाती है. इसके पूर्व पदस्थापित शशि निलीमा डुंगडुंग इस कार्य […]
