:8:::: खेल से जीवन स्तर को मजबूत करें : विधायक 29 गुम 29 में मंच पर बैठे अतिथि.प्रतिनिधि, घाघराघाघरा प्रखंड के चांची गांव में सैनिक टीम चांची द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ. मुख्य अतिथि विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा व विशिष्ट अतिथि कल्याणकारी मानव विकास संस्थान के सचिव अनिरुद्ध चौबे ने दीप जलाया. चमरा लिंडा ने कहा की उपलब्धियां क्षेत्र की पहचान होती है. छोटानागपुर की मिट्टी में पले-बढ़े इंसान खेल से क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे हैं. कार्यक्रम के माध्यम से छिपी प्रतिभा को आगे लायें और शिक्षा के साथ-साथ खेल की भी महत्ता को समझें. अनिरुद्ध चौबे ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम मील का पत्थर साबित हो रहे हैं. बहुसंख्यक आदिवासी समाज के सामूहिक प्रयास से शिक्षा अध्यात्म में आगे बढ़ रहे हैं. जिसका उदाहरण विभिन्न संस्था के विद्यालय है. जहां बच्चों में नशा रहित सांस्कृतिक विकास सामने दिखाई दे रहा है. वहीं फाइनल मैच फौजी टीम जोगना बनाम सनराइज ब्रांडेड स्पोर्टिंग क्लब बर्री के बीच हुआ. जिसमें 1-0 से बर्री की टीम विजयी रही. तीसरे स्थान पर नौडीहा करंजटली और चौथे स्थान पर लारंगो कि टीम रही. खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. जिसमें 400 मीटर बालक दौड़ में जीवन गुड़िया, सुजीत उरांव, धर्मवीर उरांव व बालिका में सविता कच्छप, सुमिता कुमारी रही. विजय प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर कृष्णा कच्छप, प्रधान उरांव, जयपाल उरांव, सुशील भगत, बिफई भगत, राजू तिवारी, बुद्धराम भगत, लक्ष्मण भगत, सुशील उरांव, शीला कुमारी, बंधू भगत अादि मौजूद थे.
:8:::: खेल से जीवन स्तर को मजबूत करें : विधायक
:8:::: खेल से जीवन स्तर को मजबूत करें : विधायक 29 गुम 29 में मंच पर बैठे अतिथि.प्रतिनिधि, घाघराघाघरा प्रखंड के चांची गांव में सैनिक टीम चांची द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ. मुख्य अतिथि विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा व विशिष्ट अतिथि कल्याणकारी मानव विकास संस्थान के […]
