कार्तिक उरांव की जयंती मनी

कार्तिक उरांव की जयंती मनीलोहरदगा. सदर प्रखंड के हिरही चौक में कार्तिक उरांव की जयंती राजी पड़हा हिरही के तत्वावधान में मनायी गयी. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखदेव भगत थे. कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसु पहान के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर किया गया. मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगों ने कार्तिक उरांव की प्रतिमा […]

कार्तिक उरांव की जयंती मनीलोहरदगा. सदर प्रखंड के हिरही चौक में कार्तिक उरांव की जयंती राजी पड़हा हिरही के तत्वावधान में मनायी गयी. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखदेव भगत थे. कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसु पहान के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर किया गया. मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगों ने कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सुखदेव भगत ने कहा कि कार्तिक उरांव गरीब परिवार से थे, लेकिन वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे. वे अपनी मेहनत की बदौलत विदेशी धरती इंग्लैंड में इंजीनियरिंग की उपाधि हासिल की. उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपनी नौकरी को त्याग दिया था. वे झारखंड ही नहीं पूरे देश के आदिवासी समाज को संगठित कर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का गठन किये. कहा कि समाज की जो कुरीतियां हैं उसे हमें दूर करने की आवश्यकता है. मौके पर आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, देवपाल उरांव, सरजू उरांव, बेदवा उरांव, हुलास उरांव, प्रभात भगत, फुलदेव उरांव, मनोज तिर्की, सुनील भगत, हासिम अंसारी, संदीप उरांव, कृष्णा उरांव, रामप्रसाद उरांव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >