:::: कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है पार्टी

:::: कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है पार्टी झाविमो का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्नकुडू (लोहरदगा). झारखंड विकास मोरचा (प्रजातांत्रिक) कुडू प्रखंड समिति के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड के टिको पोखराटोली स्थित हलधर-गिरधर मैदान में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. कार्यक्रम में झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी समेत झाविमो के दोनों प्रदीप यादव एवं प्रकाश राम नहीं […]

:::: कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है पार्टी झाविमो का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्नकुडू (लोहरदगा). झारखंड विकास मोरचा (प्रजातांत्रिक) कुडू प्रखंड समिति के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड के टिको पोखराटोली स्थित हलधर-गिरधर मैदान में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. कार्यक्रम में झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी समेत झाविमो के दोनों प्रदीप यादव एवं प्रकाश राम नहीं पहुंचे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता बंधु तिर्की ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है. कार्यकर्ता अपने काम में लग जायें. लोहरदगा में विजयी पताका लहराना है. झाविमो केंद्रीय महासचिव सुनील साहू ने कहा के कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना एवं चुनाव में विजय हासिल करना है. दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा झाविमो का दामन मुजमील अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस, आजसू पार्टी छोड़ कर तुर्क टाकू, इस्लाम नगर, उडुमुडू, बारीडीह, टाटी समेत अन्य गांव के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झाविमो का दामन थाम लिया. सभी का झाविमो नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. मौके पर लाल अवध नाथ शाहदेव, बलवीर देव, अब्दुल कुद्दुस, मुजमील अहमद, कनवर लाल, अर्जुन टोप्पो, रामदयाल भगत, जमुना पासवान, दीपक ठाकुर, अजीम खान, खुर्शीद खान, मो. आतिक, सेराज अली, बुटन लोहरा, रोजामत अंसारी, फरीद खान समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >