:6:::: नृत्य,गीत, संगीत व नाटकों की चयन प्रतियोगिता का समापन फोटो- एलडीजीए- 18 प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी, एलडीजीए-19 कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार. लोहरदगा. पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं जिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26 से 28 अक्तूबर तक स्थानीय नृत्य, गीत, संगीत एवं नाटकों की चयन प्रतियोगिता का समापन उवि महादेव आश्रम में किया गया. मुख्य अतिथि डीएसइ प्रबला खेस, विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार वैभवमनी त्रिपाठी, एनडीसी छंदा भट्टाचार्य, खेल पदाधिकारी अनुराग तिवारी मौजूद थे. चयन समिति में मदन मोहन पांडेय, अरुण राम, रंजीत महली, नंदकुमार पांडेय शामिल थे. मौके पर उवि महादेव आश्रम, संत अन्ना बालिका उवि पतराटोली, कस्तुरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय भंडरा, गोल्डेन यूथ क्लब ठाकुरबाड़ी सेन्हा, लोकनाथ कला जत्था आदि संस्थाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया. मंच का संचालन लखन राम ने किया. मौके पर रामस्वारथ प्रसाद, गोपाल मिश्र, नंदलाल महतो, दीप नारायण सिंह, पवन तिवारी, अनिल ठाकुर, रौनक कुमार, किम्मी, ममता, स्मिता झा, रामचंद्र राम, क्युम अंसारी, सरिता देवी, ज्योति देवी, द्रौपदी देवी, गणेश लोहरा, उमेश राम, जुल्फान अंसारी, गणेश मल्लार, योगेंद्र विश्वकर्मा, लोकनाथ लोहरा, प्रकाशित मिंज, पूनम देवी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती दी.
:6:::: नृत्य,गीत, संगीत व नाटकों की चयन प्रतियोगिता का समापन
:6:::: नृत्य,गीत, संगीत व नाटकों की चयन प्रतियोगिता का समापन फोटो- एलडीजीए- 18 प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी, एलडीजीए-19 कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार. लोहरदगा. पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं जिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26 से 28 अक्तूबर तक स्थानीय नृत्य, गीत, संगीत एवं नाटकों की चयन प्रतियोगिता का समापन […]
