…विद्युत सज्जा में दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़ प्रथमफोटो- एलडीजीए- 9 पुरस्कार वितरण करते अतिथि. लोहरदगा. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा विभिन्न पंडालों को उत्कृष्ट पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, विधि व्यवस्था के लिए पूजा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया. विद्युत सज्जा में प्रथम पुरस्कार दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़ को दिया गया. द्वितीय पुरस्कार नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बीआईडी को एवं तृतीय पुरस्कार मां अंबे पूजा समिति शास्त्री नगर, रेलवे क्रासिंग को दिया गया. इसी प्रकार पंडाल निर्माण में प्रथम पुरस्कार दुर्गा पूजा समिति हटिया गार्डेन, द्वितीय पुरस्कार नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बरवाटोली एवं तृतीय पुरस्कार नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बीआईडी को दिया गया. विधि व्यवस्था के लिए प्रथम पुरस्कार जय मां अंबे पूजा समिति बाजार टांड़ बरहीडीपा, द्वितीय पुरस्कार नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बीआईडी एवं तीसरा पुरस्कार नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति बरवाटोली को दिया गया. पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सुखदेव भगत , केंद्रीय दुर्गा समिति के अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर, सीताराम शर्मा, अनुपमा भगत, नीरु शांति भगत, सुबोध राय, सूरज अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने किया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
...वद्यिुत सज्जा में दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़ प्रथम
…विद्युत सज्जा में दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़ प्रथमफोटो- एलडीजीए- 9 पुरस्कार वितरण करते अतिथि. लोहरदगा. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा विभिन्न पंडालों को उत्कृष्ट पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, विधि व्यवस्था के लिए पूजा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया. विद्युत सज्जा में प्रथम पुरस्कार दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़ को दिया गया. द्वितीय पुरस्कार नवयुवक […]
