चुनाव की घोषणा के साथ ही तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी लोहरदगा. लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है. विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों की सक्रियता बढ़ गयी है. दुर्गा पूजा के मौके पर चुनाव लड़नेवाले संभावित उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभायी. कोई भंडारा में पहुंच कर वस्त्र वितरण किया तो कोई विभिन्न पूजा पंडालों में घूम कर मां दुर्गा के आशिर्वाद के बहाने जनसंपर्क किया. सभी की मंशा एक ही थी कि किसी तरह चुनावी वैतरणी पार हो जाये. निर्वाचन आयोग ने 21 नवंबर को लोहरदगा विधानसभा का उपचुनाव कराने की घोषणा की है और इस घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी. 28 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. 21 नवंबर को मतदान एवं 24 नवंबर को मतों की गिनती होगी. कांग्रेस पार्टी से जहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं वहीं झारखंड विकास मोरचा से मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की अपनी गतिविधियों को तेज कर दी है. आजसू एवं भाजपा गंठबंधन द्वारा अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी नीरु शांति भगत के द्वारा क्षेत्र का सघन दौरा किया जा रहा है. जो भी हो लोहरदगा विधानसभा का उपचुनाव काफी रोमांचक होगा. लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मार्ग दर्शन मांगा है. श्री भजंत्री ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव 22 नवंबर को है और 21 नवंबर को विधानसभा का उपचुनाव है. इसी संबंध में पत्र लिखकर मार्ग दर्शन की मांग की गयी है.
चुनाव की घोषणा के साथ ही तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी
चुनाव की घोषणा के साथ ही तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी लोहरदगा. लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है. विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों की सक्रियता बढ़ गयी है. दुर्गा पूजा के मौके पर चुनाव लड़नेवाले संभावित उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभायी. कोई […]
