माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालुफोटो (1) बस स्टैंड में स्थापित माता की प्रतिमा(2) ब्लॉक मोड़ में स्थापित प्रतिमा(3) नीचे स्टैंड में स्थापित प्रतिमा(4) देवी मंडप में स्थापित प्रतिमा(5) दुर्गाबाड़ी में स्थापित प्रतिमाकुड़ू (लोहरदगा). जगत जननी मां जगदंबा के दर्शन के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सोमवार देर रात्रि तक पूजा पंडालों में भक्तों का दर्शन करने के लिए कतार लगी रही. मंगलवार को नवपत्रिका पूजन किया गया. पूरोहित विश्वनाथ पाठक ने बताया कि माता रानी को वन फलों का चढ़ावा चढ़ाया गया. इसमें नवफल धान, ईख, अदरख, हल्दी, केला पौधा, अशोक पौधा समेत अन्य शामिल है. शहरी क्षेत्र के पांच पूजा पंडालों मां शक्ति दुर्गापूजा समिति न्यू बस स्टैंड, केंद्रीय दुर्गापूजा समिति दुर्गा बाड़ी, मां भवानी पूजा समिति देवी मंडप, मां अंबे पूजा समिति ब्लॉक मोड़, जय माता जी पूजा समिति नीचे स्टैंड में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. माहाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.8.39 मिनट तक महाअष्टमी : विश्वनाथमंगलवार के माता कालरात्रि एवं महागौरी रूप की पूजा की गयी. पूरोहित विश्वनाथ पाठक ने बताया कि मंगलवार को शाम महाअष्टमी हो गया है. बुधवार सुबह 8 बज कर 39 मिनट तक अष्टमी पूजन होगा. 8.41 मिनट में संधि बलि होगा. इसके बाद नवमी एरं शाम में विजयादशमी होगा.सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होगी कार्रवाई : थाना प्रभारीथाना प्रभारी रामाशीष पासवान, कुड़ू बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव, सीअो छविबाला बारला ने बताया कि दशहरा एवं मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. शुक्रवार को शोभा यात्रा, अष्टमी, महानवमी को माता के दर्शन, मुहर्रम की शोभायात्रा को लेकर दंडाधिकारियों एवं पुलिसवालों की तैनाती की गयी है. शाम सात बजे से शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. गड़बड़ी फैलानेवालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. संदिग्ध स्थानों पर विशेष चौकसी होगी. अफवाह फैलानेवालों के नहीं बख्शा जायेगा. गड़बड़ी की सूचना इन नंबरों पर दें : उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री 9470990889, पुलिस अधीक्षक एस कार्तिक 9431706218, कुड़ू सीअो छबिबाला बारला 8292603450, बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव 9835547760,कुड़ू थाना 06526271242, कुड़ू के अनि शिवकुमार ठाकुर 8292307071, अशोक कुमार राम 9955037602, विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष, प्रभात खबर कुड़ू अमित कुमार राज 9431907835, 8877162716 को दें.
माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालुफोटो (1) बस स्टैंड में स्थापित माता की प्रतिमा(2) ब्लॉक मोड़ में स्थापित प्रतिमा(3) नीचे स्टैंड में स्थापित प्रतिमा(4) देवी मंडप में स्थापित प्रतिमा(5) दुर्गाबाड़ी में स्थापित प्रतिमाकुड़ू (लोहरदगा). जगत जननी मां जगदंबा के दर्शन के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सोमवार देर रात्रि तक […]
