पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु फोटो- एलडीजीए- 3,4,5,6 एवं 7 आकर्षक विद्युत सजावट. लोहरदगा. जिले में पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. इस बार जगह-जगह आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है. आकर्षक सजावट एवं रोशनी से पूरा माहौल रोशन हो रहा है. पूजा पंडालों में मां दुर्गे की प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से मां के भक्त पहुंच रहे हैं. शहर में भारी भीड़ देखी जा रही है. हर रास्ते में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. बच्चे, युवा, महिलाएं, वृद्ध मां के दर्शन के लिये पहुंच रहे हैं. भक्ति गीतों के बजने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. ठाकुरबाड़ी मंदिर में नवाह्न परायण पाठ जारी है. जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. रात्रि समय प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंच रहे हैं.
पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु
पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु फोटो- एलडीजीए- 3,4,5,6 एवं 7 आकर्षक विद्युत सजावट. लोहरदगा. जिले में पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. इस बार जगह-जगह आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है. आकर्षक सजावट एवं रोशनी से पूरा माहौल रोशन हो रहा है. पूजा पंडालों […]
