यदुवंशी युवा विकास मंच की बैठक

यदुवंशी युवा विकास मंच की बैठक लोहरदगा. यदुवंशी युवा विकास मंच की बैठक सेन्हा में युवा मंच के महासचिव विंदेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई. संतोष यादव ने कहा कि हम युवाओं को संगठित होना समय की मांग है. युवा समाज की दशा और दिशा दोनों बदलने की ताकत रखते हैं. सभी युवा वर्गों को […]

यदुवंशी युवा विकास मंच की बैठक लोहरदगा. यदुवंशी युवा विकास मंच की बैठक सेन्हा में युवा मंच के महासचिव विंदेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई. संतोष यादव ने कहा कि हम युवाओं को संगठित होना समय की मांग है. युवा समाज की दशा और दिशा दोनों बदलने की ताकत रखते हैं. सभी युवा वर्गों को संगठित होकर सामाजिक विकास में अपना योगदान देने की जरूरत है. कहा कि अगले महीने गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा. विंदेश्वर यादव ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ युवा होते हैं. हमारा अधिकार को पाने के लिए हम युवाओं को एक होना बहुत ही जरूरी है. मौके पर सत्यम सतलज, मंजित लाल यादव, अशोक यादव, अमित यादव, सरोज यादव, अनिल यादव, निलकंठ यादव, दीपक यादव, प्रदीप यादव, मनोज यादव, विजय यादव, प्रकाश यादव, कृष्णा यादव, संदीप यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >