सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता 26 से

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता 26 से सिमडेगा. रांची में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कलाकारों का चयन किया जायेगा. इसके लिये नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्तूबर से किया गया है. उक्त निर्णय सोमवार को उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. […]

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता 26 से सिमडेगा. रांची में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कलाकारों का चयन किया जायेगा. इसके लिये नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्तूबर से किया गया है. उक्त निर्णय सोमवार को उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. 26 से 28 अक्तूबर तक चलनेवाले इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्कूल व कॉलेज के नृत्य मंडली, गीत मंडली व नाट्य मंडलियां भाग लेंगी. प्रतियोगिता के आधार पर कलाकारों का चयन किया जायेगा. जिन्हें राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा. बैठक में डीडीसी विजय कुमार मुंजनी, जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची, सीओ संजय सिंह, डीएसइ रेणुका तिग्गा, डमरूधर दास, सत्यव्रत ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >