पति ने पत्नी की हत्या की

पति ने पत्नी की हत्या कीसिमडेगा. बानो थाना क्षेत्र के टोंगरीटोली में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टोंगरीटोली निवासी 32 वर्षीय सावित्री देवी का उसके पति बुधन नायक के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. आवेश में आकर बुधन […]

पति ने पत्नी की हत्या कीसिमडेगा. बानो थाना क्षेत्र के टोंगरीटोली में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को टोंगरीटोली निवासी 32 वर्षीय सावित्री देवी का उसके पति बुधन नायक के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. आवेश में आकर बुधन नायक ने अपनी पत्नी सावित्री देवी की जम कर पिटायी कर दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे बानो अस्पताल में भरती कराया गया. रविवार को उसे घर लाया गया. किंतु सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आरोपी पति बुधन नायक को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >