लीड ::::: पंडालों में उमड़े श्रद्धालुफोटो फाइल:19एसआइएम:8-कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु,9-सामटोली पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा,10-बनाया गया प्रवेश द्वार,11-कुरडेग में बनाया गया पूजा पंडाल,12-बेलबरन पूजा करते श्रद्धालुप्रतिनिधिसिमडेगा. बेल वरण पूजा के साथ दुर्गापूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. पूजा पंडालों की पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने मां दुर्गे का दर्शन कर पूजा-अर्चना की. आरती में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया. राम नगर पूजा समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा की शुरूआत केलाघाघ डैम परिसर से की गयी. यहां पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भर कर कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु मां दुर्गा की जयकार करते हुए पावर हाउस रामनगर स्थित पूजा पंडाल पहुंचे. जहां पंडित सरोज मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया. कलश यात्रा में कुल 51 महिलाओं ने भाग लिया. जिसका नेतृत्व गुलाबचंद्र यादव, चंद्रमोहन सिन्हा, घनश्याम केसरी, अशोक रजक, अमित पाठक, सोनु, बालसुंदर महतो आदि कर रहे थे. शहरी क्षेत्र में कुल सात स्थानों पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है तथा भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं. जहां लगातार चार दिनों तक पूजा-अर्चना करने के बाद 23 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जायेगी. प्रिंस चौक स्थित पूजा पंडाल में पंडित श्याम सुंदर मिश्रा द्वारा, नगर भवन में ओंकार समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पंडाल में पंडित सतीश पाठक, सामटोली स्थित पूजा पंडाल में पंडित वंशलोचन पांडेय, रामजानकी मंदिर स्थित पूजा पंडाल में पंडित विद्या बंधु शास्त्री, गुलजार गली में पंडित हरिश्चंद्र झा धार्मिक अनुष्ठान करा रहे हैं.
लीड ::::: पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
लीड ::::: पंडालों में उमड़े श्रद्धालुफोटो फाइल:19एसआइएम:8-कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु,9-सामटोली पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा,10-बनाया गया प्रवेश द्वार,11-कुरडेग में बनाया गया पूजा पंडाल,12-बेलबरन पूजा करते श्रद्धालुप्रतिनिधिसिमडेगा. बेल वरण पूजा के साथ दुर्गापूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. पूजा पंडालों की पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने मां दुर्गे का […]
