त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण फोटो (6) प्रशिक्षम में शामिल कर्मी. कुड़ू (लोहरदगा). पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है. सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग, प्रखंड सह अंचल कार्यालयकर्मी, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग के कर्मी, सभी बूथ लेवेल पदाधिकारी, शिक्षक समेत अन्य कर्मी शामिल थे. बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रपत्र भरना, पीठासीन अधिकारियों को बैलेट मोड़ने, मतदान कराने समेत अन्य जानकारी दी गयी. दूसरे चरण का प्रशिक्षण 29 अक्तूबर को दिया जायेगा. प्रशिक्षक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गणेश लाल वर्णवाल, शिक्षक प्रमोद भारती, रविंद्र प्रसाद समेत अन्य थे. प्रशिक्षकों ने कई प्रकार की जानकारी दी. मौके पर शिक्षा पदाधिकारी अनुराधा रानी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सानिया मंजुल, शिक्षक योगेंद्र नारायण यादव समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
त्रस्तिरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशक्षिण
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण फोटो (6) प्रशिक्षम में शामिल कर्मी. कुड़ू (लोहरदगा). पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है. सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग, प्रखंड सह अंचल कार्यालयकर्मी, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग के कर्मी, सभी […]
