... प्रभु ने हमें जीना सिखाया

… प्रभु ने हमें जीना सिखाया लोहरदगा. महाधर्म प्रांतीय क्रूसवीर रैली का दो दिवसीय कार्यक्रम रांची से शुरू हुआ, जिसका समापन कैमो पतराटोली लोहरदगा में हुआ. महाधर्म रैली का स्वागत भाषण एवं गीत से किया गया. कैमो पतराटोली रैली पहुंचने पर मसीही झंडोत्तोलन, क्रूसवीर अराधना, मिस्सा पूजा, मंगला चरण, धार्मिक नृत्य, रात्री बंदना, प्रभु का […]

… प्रभु ने हमें जीना सिखाया लोहरदगा. महाधर्म प्रांतीय क्रूसवीर रैली का दो दिवसीय कार्यक्रम रांची से शुरू हुआ, जिसका समापन कैमो पतराटोली लोहरदगा में हुआ. महाधर्म रैली का स्वागत भाषण एवं गीत से किया गया. कैमो पतराटोली रैली पहुंचने पर मसीही झंडोत्तोलन, क्रूसवीर अराधना, मिस्सा पूजा, मंगला चरण, धार्मिक नृत्य, रात्री बंदना, प्रभु का संदेश दिया गया. अनुष्ठान के अंतिम दिन बिशप तेलोस्पर विलुंग ने पवित्र मिस्सा पूजा करायी. मौके पर फादर भिन्सेंट मिंज, फादर रंजीत, फादर मेडाग, फादर आनंद, फादर सुशील, फादर एलेक्स, फादर आलोक ने अनुष्ठान में सहयोग किया. मौके पर बिशप तेलोस्पर विलुंग ने प्रभु का संदेश देते हुए बताया कि प्रभु यिशु मसीह ने हमे जीवन जीना सिखाया. प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने से ही मानवमात्र का कल्याण होगा. कहा कि प्रभु यीशु ने कहा कि मैं जीवन का प्रकाश हूं. मेरे पीछे चलोगे तो कभी अंधेरे में नहीं रहोगे. उन्होंने सबों को प्रार्थना करने की बात कही. कार्यक्रम में रांची, मांडर, उलिहातु, लोधमा, नगड़ी, खलारी, डोरंडा, हटिया आदि स्थानों के लोग शामिल हुए. मौके पर फादर जेम्स लकड़ा, जेवियर, राजू, कुलदीप, राजा, अगुस्टीन, शैलेश, एनसेलन, सिस्टर पौलिना, पुष्पा, निलम, कलारा, तरशिला, ज्योति, रेश्मी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >