:::::गायब रहकर भी वेतन निकासी करते हैं शक्षिक

:::::गायब रहकर भी वेतन निकासी करते हैं शिक्षक भंडरा/लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के उत्क्रमित उवि भीठा के शिक्षक संजीव कुमार बगैर किसी सूचना के 15 सितंबर से विद्यालय नहीं आ रहे हैं. उन्होंने नियंत्री पदाधिकारी को अवकाश की सूचना नहीं दी है. इस विद्यालय में एक सरकारी शिक्षक एवं बाकी पारा शिक्षक हैं. विद्यालय पारा शिक्षकों […]

:::::गायब रहकर भी वेतन निकासी करते हैं शिक्षक भंडरा/लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के उत्क्रमित उवि भीठा के शिक्षक संजीव कुमार बगैर किसी सूचना के 15 सितंबर से विद्यालय नहीं आ रहे हैं. उन्होंने नियंत्री पदाधिकारी को अवकाश की सूचना नहीं दी है. इस विद्यालय में एक सरकारी शिक्षक एवं बाकी पारा शिक्षक हैं. विद्यालय पारा शिक्षकों के भरोसे है. शिक्षक के अनुपस्थित रहने का खुलासा बीइओ सुरेंद्र सिंह के द्वारा उत्क्रमित उवि भीठा का निरीक्षण के क्रम में हुआ. वेतन की कर ली निकासीशिक्षक संजीव कुमार ने 15 सितंबर से अनुपस्थित रहने के बावजूद उस माह का वेतन निकासी कर ली. इसके लिए अनुपस्थिति विवरणी बड़ागांई विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पोद्दार ने दी. उनके अनुपस्थिति विवरणी देने के बाद कांजो मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभु राणा ने वेतन निकासी बिल बनाया. इस संबंध में शिक्षक शंभु ने कहा कि बड़ागांई के प्रधानाध्यापक के द्वारा अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर वेतन भुगतान बिल प्रस्तुत किया गया. स्पष्टीकरण मांगा गया : बीइइओइस संबंध में प्रखंड के बीइइओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित हैं. अनुपस्थित शिक्षक का वेतन निकासी के मामले पर निकासी प्रभारी शिक्षक शंभु राणा से स्पष्टीकरण पूछा गया है. शिक्षकों की छुट्टी पंचायत के मुखिया देते हैं. मुखिया टेले उरांव ने कहा कि शिक्षक बगैर अवकाश लिए विद्यालय से अनुपस्थित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >