जवानों ने किया मॉक ड्रिल फोटो फाइल:12एसआइएम:1-मॉक ड्रिल में शामिल जवानसिमडेगा. दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिला बल एवं क्यूआरटी के जवानों ने सोमवार को मॉक ड्रिल किया. रक्षित कार्यालय में आयोजित इस मॉक ड्रिल में शामिल जवान दंगा नियंत्रण के पोशाक में नजर आये. इस दौरान जवानों को दंगाईयों से निबटने की जानकारी के साथ आंसू गैस के गोले दागने के बारे में भी बताया गया. जवानों ने शहरी क्षेत्र का भ्रमण भी किया. जवान रक्षित कार्यालय से निकल कर झूलन सिंह चौक, मुख्य पथ होते हुए नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक गये. यहां से पुन: वापस रक्षित कार्यालय पहुंचे. मॉक ड्रिल में शामिल जवानों का नेतृत्व सार्जेंट मेजर संतोष कुमार व थाना प्रभारी रणविजय शर्मा कर रहे थे.
जवानों ने किया मॉक ड्रिल
जवानों ने किया मॉक ड्रिल फोटो फाइल:12एसआइएम:1-मॉक ड्रिल में शामिल जवानसिमडेगा. दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिला बल एवं क्यूआरटी के जवानों ने सोमवार को मॉक ड्रिल किया. रक्षित कार्यालय में आयोजित इस मॉक ड्रिल में शामिल जवान दंगा नियंत्रण के पोशाक में नजर आये. इस दौरान जवानों को दंगाईयों […]
