जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है: धीरज साहू फोटो-एलडीजीए-21 राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद.लोहरदगा. राज्य सभा सांसद धीरज साहू व प्रदीप बालमुचु ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भागलपुर, कहलगांव, कटोरिया, झंझारपुर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनाव प्रचार किये. राज्यसभा सांसद श्री साहू ने बताया कि बिहार में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में है. जहां भी चुनावी सभा हुई, वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस बार लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर है. भाजपा से लोगों का मोहभंग हो गया है और जनता समझ गयी है कि उन्हें बात बना कर और झूठे सपने दिखा कर ठगा गया है. श्री साहू ने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव मोदी सरकार के लिए पतन का शुरूआत करेगा. बिहार की जनता ने इस बार सांप्रदायिक शक्तियों को नकारने का मन बना लिया है. बिहार में महागंठबंधन की सरकार बनना तय है. भाजपा चंद सीटों में ही सिमट कर रह जायेगी. श्री साहू ने कहा कि देश एवं राज्य चलाने की क्षमता सिर्फ कांग्रेस पार्टी के पास ही है. कहा कि द्वितीय चरण के चुनाव में पुन: वे बिहार का दौरा करेंगे.
जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है: धीरज साहू
जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है: धीरज साहू फोटो-एलडीजीए-21 राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद.लोहरदगा. राज्य सभा सांसद धीरज साहू व प्रदीप बालमुचु ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भागलपुर, कहलगांव, कटोरिया, झंझारपुर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनाव प्रचार किये. राज्यसभा सांसद श्री साहू ने बताया कि […]
