खटवा नदी में श्रमदान से डायवर्सन बनाया

खटवा नदी में श्रमदान से डायवर्सन बनाया12 गुम 18 में श्रमदान से बनाया गया डायवर्सन.प्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर से पांच किमी दूर स्थित खटवा नदी में स्थानीय लोगों ने श्रमदान से डायवर्सन का निर्माण किया है. नदी की धारा को रोक कर लोगों ने मिट्टी भरा है. अब उक्त डायवर्सन से वाहनों का परिचालन सुचारू ढंग […]

खटवा नदी में श्रमदान से डायवर्सन बनाया12 गुम 18 में श्रमदान से बनाया गया डायवर्सन.प्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर से पांच किमी दूर स्थित खटवा नदी में स्थानीय लोगों ने श्रमदान से डायवर्सन का निर्माण किया है. नदी की धारा को रोक कर लोगों ने मिट्टी भरा है. अब उक्त डायवर्सन से वाहनों का परिचालन सुचारू ढंग से शुरू हो गया है. यहां बता दें कि खटवा नदी में बने पुल का पिलर बैठने के बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. इस कारण प्रशासन ने पुल से वाहनों के परिचालन पर रोक लगाते हुए पुल के दोनों छोर पर बेरिकेडिंग की गयी है. इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. जनता की परेशानी पर प्रशासन मौन हो गया़ अंत में स्थानीय लोगों ने मिल कर डायवर्सन बनाया. इसमें समाज सेवी नवीन सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा. जिन्होंने डायवर्सन बना कर वाहनों के परिचालन शुरू कराने की दिशा में पहल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >