::::: जनता की सेवा सर्वोपरि : एसपीचैनपुर में कुरुमगढ़ थाना का उदघाटन 12 गुम 15 में फीता काटते एसपी12 गुम 16 में थाना के समीप अधिकारीप्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर में कुरुमगढ़ थाना का उदघाटन सोमवार को एसपी भीमसेन टुटी ने किया. पुरोहित अरुण झा ने पूजा-अर्चना करायी. एसपी ने कहा कि आम जनता की सुविधा एवं समस्या को देखते हुए नये थाना की स्थापना की गयी है. वर्षों से कुरुमगढ़ थाना की मांग को ले स्थानीय ग्रामीण संघर्षरत थे. आज ग्रामीणों की जीत हुई है. राज्य सरकार ने 28 फरवरी 2009 को ही गुमला में तीन थाना की स्थापना के लिए अनुमोदन कर दिया. जिसमें कुरुमगढ़ के अलावा सुरसांग व गुरदरी थाना था. गुरदरी में थाना शुरू हो गया है. लेकिन कुरुमगढ़ व सुरसांग में कुछ तकनीकी कारणों के कारण उदघाटन नहीं किया जा सका था. आज से दोनों जगहों पर थाना का उदघाटन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निबटारा किया जायेगा. इस नये थाने में कुल 49 गांव शामिल हैं. नये थाने के लिए जल्द ही अलग फोर्स का गठन व नये थानेदार नियुक्त किये जायेंगे. फिल्हाल इस नये थाना का थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी होंगे. कहा कि जनता की सेवा करना हमारे लिए सर्वोपरि है. उग्रवादी व अपराधी का कोई धर्म नहीं होता है. जरूरत है हमें आपसी तालमेल बना कर उनके मनसूबाें को नाकामयाब करने की. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर रामप्रवेश चौधरी, सीओ सुमंत तिर्की, सहायक कमांडेंट मंतोस कुमार सिंह, जारी के थाना प्रभारी सत्यम कुमार, विक्रम रौतिया, बैरागी उरांव, रघुनंदन प्रसाद, अनिल केशरी, फा प्रकाश कुजूर, प्रदीप केशरी, सलाम खां, सचिन कुमार, शंकर दुबे, शैलेंद्र शर्मा, विनय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
::::: जनता की सेवा सर्वोपरि : एसपी
::::: जनता की सेवा सर्वोपरि : एसपीचैनपुर में कुरुमगढ़ थाना का उदघाटन 12 गुम 15 में फीता काटते एसपी12 गुम 16 में थाना के समीप अधिकारीप्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर में कुरुमगढ़ थाना का उदघाटन सोमवार को एसपी भीमसेन टुटी ने किया. पुरोहित अरुण झा ने पूजा-अर्चना करायी. एसपी ने कहा कि आम जनता की सुविधा एवं समस्या […]
