अंजुमन के चुनाव के लिए आगे आने की अपील

अंजुमन के चुनाव के लिए आगे आने की अपील गुमला. मुसलिम युवा मंच की बैठक मंच के कार्यालय में हुई. बैठक में गुमला अंजुमन के चुनाव पर चर्चा हुई. अंजुमन का कार्यकाल के समाप्त हुए लगभग दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी चुनाव कमेटी ने चुनाव नहीं कराया है. जिसके तहत रोष प्रकट किया […]

अंजुमन के चुनाव के लिए आगे आने की अपील गुमला. मुसलिम युवा मंच की बैठक मंच के कार्यालय में हुई. बैठक में गुमला अंजुमन के चुनाव पर चर्चा हुई. अंजुमन का कार्यकाल के समाप्त हुए लगभग दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी चुनाव कमेटी ने चुनाव नहीं कराया है. जिसके तहत रोष प्रकट किया गया. ज्ञात हो कि अंजुमन इसलामियां व अंजुमन इसलामियां ट्रस्ट के बीच आपसी मतभेद होने के कारण मुसलिम अवाम को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिस पर युवा मंच ने चिंता प्रकट की. अध्यक्ष मो तबरेज खान ने आम से अपील की है कि अंजुमन चुनाव को लेकर आगे आये और शीघ्र चुनाव कराने की कोशिश करे. मौके पर मो गुलाम मुस्तफा, मो नैयर आलम, इमरान खान, रिजवान हासमी, जावेद अहमद, महफूज आलम, मो तनवीर, मो साजिद, मो नेहाल सहित सभी सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >