हड़ताल पर जायेंगे शहरी जलापूर्ति के मजदूर

हड़ताल पर जायेंगे शहरी जलापूर्ति के मजदूर लोहरदगा. शहरी जलापूर्ति योजना में कार्यरत मजदूरों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किये जाने से मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों को पिछले तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. यहां कुल 24 मजदूर कार्यरत हैं. […]

हड़ताल पर जायेंगे शहरी जलापूर्ति के मजदूर लोहरदगा. शहरी जलापूर्ति योजना में कार्यरत मजदूरों को तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किये जाने से मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों को पिछले तीन माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. यहां कुल 24 मजदूर कार्यरत हैं. मजदूरों का कहना है कि यदि दशहरा के पूर्व उन्हें भुगतान नहीं हुआ तो वे लोग हड़ताल पर जाने को विवश होंगे. ज्ञात हो कि शहरी जलापूर्ति योजना का संचालन नगर पर्षद के द्वारा किया जाता है और इसे आउट सोर्सिंग के माध्यम से चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >