खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम का उदघाटन भंडरा/ लोहरदगा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उदघाटन जयप्रकाश नारायण के जयंती दिवस के अवसर पर प्रखंड में लाभुकों को अनाज देकर किया. बीडीओ अजय भगत ने 10 लाभुकों को अनाज वितरित किया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हबीब खान ने बताया कि प्रखंड में इस योजना के तहत कुल 1613 अंत्योदय एवं 6161 गृहस्थ कार्ड के लाभुक हैं. प्रखंड क्षेत्र में राशन कार्ड वितरण का काम शुरू कर दिया गया है. एक महीना में सभी कार्डधारी को राशन कार्ड दे दिया जायेगा. अंत्योदय कार्ड में लाभुकों को प्रतिमाह 35 किलो अनाज, चीनी, नमक एवं केरोसिन दिया जायेगा. गृहस्थ कार्डधारियों को प्रतिमाह प्रत्येक सदस्य पांच किलो अनाज, चीनी, नमक एवं केरोसिन दिया जायेगा. मौके पर रुदन देवी, रेणु देवी, पुष्पा देवी, रिंकी देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, तारा देवी, दुर्गावती देवी, कांता देवी को कार्ड के साथ अनाज दिया गया. इस अवसर पर त्रिभुवन नाथ शाहदेव, लाल राम उस्ताद, अजीत अग्रवाल, राजबाला अग्रवाल, कलेश्वर साहू, सुरेंद्र यादव, उषा देवी उपस्थित थे.
खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम का उदघाटन
खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम का उदघाटन भंडरा/ लोहरदगा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उदघाटन जयप्रकाश नारायण के जयंती दिवस के अवसर पर प्रखंड में लाभुकों को अनाज देकर किया. बीडीओ अजय भगत ने 10 लाभुकों को अनाज वितरित किया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हबीब खान ने बताया कि प्रखंड में इस योजना के तहत कुल 1613 अंत्योदय एवं […]
