त्रुटियों को शीघ्र दूर करंे : बीडीओ

गुमला. प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को टीपीसी सभागार में हुई. अध्यक्षता बीडीओ सुनील चंद्रा ने की. बैठक में विगत बैठक में लिये गये निर्णय की बिंदुवार समीक्षा की गयी. सभी शामिल विभाग द्वारा संयुक्त भ्रमण में पायी गयी त्रुटियों के संबंध में चर्चा कर दूर करने का निर्णय लिया गया. बैठक में […]

गुमला. प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को टीपीसी सभागार में हुई. अध्यक्षता बीडीओ सुनील चंद्रा ने की. बैठक में विगत बैठक में लिये गये निर्णय की बिंदुवार समीक्षा की गयी. सभी शामिल विभाग द्वारा संयुक्त भ्रमण में पायी गयी त्रुटियों के संबंध में चर्चा कर दूर करने का निर्णय लिया गया. बैठक में संयुक्त भ्रमण के समय निर्धारित समय पर सभी विभाग के पदाधिकारी पहुंचने का निर्देश दिया गया. बैठक में समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को संयुक्त भ्रमण एवं बीएलएमसी की बैठक के लिए नोडल पदाधिकारी प्राधिकृत किया गया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को वैसे आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य उपकेंद्र की सूची देने का निर्देश दिया गया. जिसमें चापानल नहीं है या खराब है. बैठक में प्रस्तावित दस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने में सभी विभाग को सहयोग करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सभी विभागों के पदाधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >