चैनपुर. प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख उषालीमा तिग्गा ने की. मौके पर प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. हंगामे के बीच शुरू हुए इस बैठक में पंचायत सेवकों ने विकास योजनाओं की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत किया. पंचायत सेवक आधा अधूरी रिपोर्ट लेकर आये थे. इस कारण प्रमुख ने उन्हें फटकार लगाते हुए काम में ध्यान देने के लिए कहा. प्रमुख ने कहा कि बीडीओ की कार्यप्रणाली के कारण पंचायत समिति के मद में आयी 20 लाख रुपये बेकार पड़ा हुआ है. जिससे पंचायत समिति के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने पैसा विमुक्त करने की मांग की है. जिससे राशि का सही उपयोग हो सके. मौके पर बीडीओ बंधु कच्छप, सीओ सुमंत तिर्की, उपप्रमुख अनूप संजय टोप्पो, नीरज शर्मा, कलिस्ता बरवा, रेजियुस लकड़ा सहित कई लोग थे.
पंचायत सेवकों को लगी फटकार
चैनपुर. प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख उषालीमा तिग्गा ने की. मौके पर प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. हंगामे के बीच शुरू हुए इस बैठक में पंचायत सेवकों ने विकास योजनाओं की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत किया. पंचायत सेवक आधा अधूरी रिपोर्ट लेकर आये […]
