बिशुनपुर. प्रखंड मुख्यालय के पड़हा भवन में रविवार को टेट पास अभ्यर्थियों की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि बिशुनपुर प्रखंड के विद्यालयों में दूसरे जगह के शिक्षक आने में कतरा रहे है. अभ्यर्थियों ने कहा कि यह प्रखंड के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. मौके पर रामदेव राम गोप ने कहा कि हम सभी प्रखंड के टेट पास अभ्यर्थी को एकजुट होना अनिवार्य है.
हमारे प्रखंड में बाहर से आने वाले शिक्षक दो वर्ष में भाग जाते है. जिससे प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाती है. सरकार को इस ओर ध्यान दिलाना होगा. जिसकी बहाली प्राथमिक व मवि में करें. सुनील खेरवार ने कहा कि बनालात एक्शन प्लान में शिक्षकों को भेजा जा रहा है. लेकिन वो शिक्षक इन विद्यालयों में नहीं आना चाह रहे है. इसलिए हमें पहल करनी होगी. मौके पर विजय भारती, जयकेश्वर खेरवार, संजीता कुमारी, उषा कुमारी, रवींद्र भारती, सुरेंद्र उरांव, सुधीर तिग्गा, लक्ष्मी कच्छप, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार सहित कई अभ्यर्थी शामिल थे.
