ऐतिहासिक होगा कर्मचारी सम्मेलन

गुमला. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को महासंघ भवन में हुई. अध्यक्षता पुरुषोतम साहू ने की. बैठक में चिकित्सा जनसंघ द्वारा 26 जुलाई को आहूत जिला सम्मेलन को सफल पूर्वक निर्वह्न करने के लिए चर्चा हुई. बैठक में बताया गया कि सम्मेलन की सफलता के लिए प्रखंडों व कार्यालयों का दौरा किया […]

गुमला. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को महासंघ भवन में हुई. अध्यक्षता पुरुषोतम साहू ने की. बैठक में चिकित्सा जनसंघ द्वारा 26 जुलाई को आहूत जिला सम्मेलन को सफल पूर्वक निर्वह्न करने के लिए चर्चा हुई. बैठक में बताया गया कि सम्मेलन की सफलता के लिए प्रखंडों व कार्यालयों का दौरा किया जा रहा है. सभी कर्मचारियों से अपील की गयी कि तन मन व धन से सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभायें. जिला सचिव भूषण कुमार ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना है. इसकी तैयारी जोरों से चल रही है. जाकीर हुसैन ने कहा कि जिला सम्मेलन को शानदार एवं जोरदार बना कर गुमला जिला का नाम पूरे झारखंड में प्रथम रहेगा. मौके पर रामनरेश सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, लाल मोहन उरांव, गोसाई उरांव, शकील रजा, प्रभाकर षाडंगी, राजेंद्र साय, रेपन साहू, विशेश्वर उरांव, महेंद्र उरांव, सुरेंद्र त्रिपाठी सहित सभी सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >