समाज के विकास में अनुशासन जरूरी

28 गुम 13 में बैठक में उपस्थित लोग.गुमला. आदिवासी लोहरा समाज समिति प्रखंड ईकाई की बैठक नवाडीह पंचायत के सामुदायिक भवन में रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिवन लोहरा ने की. बैठक में समाज के विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. अध्यक्ष शिवन ने सामाजिक बिखराव को रोकने, नशापान व कुरीतियों को […]

28 गुम 13 में बैठक में उपस्थित लोग.गुमला. आदिवासी लोहरा समाज समिति प्रखंड ईकाई की बैठक नवाडीह पंचायत के सामुदायिक भवन में रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिवन लोहरा ने की. बैठक में समाज के विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. अध्यक्ष शिवन ने सामाजिक बिखराव को रोकने, नशापान व कुरीतियों को दूर करने की अपील की. राम लोहरा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में अनुशासन निहायत जरूरी है. जिसे हमारे समाज को भी अपनाना अनिवार्य है. जयराम इंदवार ने कहा कि समाज के बीच राजनीतिक चेतना जगाना समय की मांग है. देवपाल लोहरा ने कहा कि सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों एवं अपने क्षेत्र के समाज के लोगों को एक सूत्र में लाने पर बल दिया. बैठक में समाज के वार्षिक चंदा पर पंचायतवार समीक्षा की गयी. बैठक में समाज की अगली बैठक 26 जुलाई को आहूत की गयी है. मौके पर बिगल लोहरा, अनिल लोहरा, श्रीराम लोहरा, भैयाराम लोहरा, जयराम लोहरा, बिहारी, बुधराम, लक्ष्मी कुमारी, बालमति देवी,जयंती देवी, सोहन लोहरा, पेनी लोहरा, विष्णु लोहरा, महेश लोहरा, आरती देवी, राधा देवी, शालो देवी, प्रतिमा कुमारी, जयवंती देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >