घाघरा. भाकपा माले ब्रांच कमेटी की बैठक रविवार को ब्रांच सचिव रतिया उरांव की अध्यक्षता में घाघरा प्रखंड के मलगो गांव में हुई. बैठक में जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हित की रक्षा करने में असफल रही है. इससे प्रशासन की निगरानी के बावजूद भी किसानों की मेहनत को बिचौलिये लूट कर ले जा रहे हैं. भूमि अधिग्रहण के संबंध में कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण जैसे अधिनियम लाकर बडे़-बड़े पंूजीपतियों को जमीन मुहैया कराने का रास्ता साफ कर रही है. जिससे किसानों के समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. श्री सिंह ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए किसानों को एकजुट होना होगा. 30 जून को गुमला जिला मुख्यालय में पार्टी द्वारा खुला सम्मेलन आयोजित किया गया है. सम्मेलन में किसान बंधु अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें. मौके पर आदित्य सिंह, बसंत कुमार, रवींद्र बड़ाइक, गोविंद गोप, मणि उरांव आदि उपस्थित थे.
किसान हित में पीछे है राज्य सरकार : विजय
घाघरा. भाकपा माले ब्रांच कमेटी की बैठक रविवार को ब्रांच सचिव रतिया उरांव की अध्यक्षता में घाघरा प्रखंड के मलगो गांव में हुई. बैठक में जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हित की रक्षा करने में असफल रही है. इससे प्रशासन की निगरानी के बावजूद भी किसानों की मेहनत को […]
