:12:::: होटल में छापा, शराब जब्त

गुमला. अपराध नियंत्रण व शहरी क्षेत्र में निगरानी के लिए बनाये गये पुलिस बिट नंबर चार ने शनिवार को बस पड़ाव स्थित भौजी होटल में अवैध शराब बिक्री को लेकर छापामारी किया. होटल संचालिका नीलम उर्फ भौजी फरार हो गयी हैं. लेकिन पुलिस ने होटल से 28 बियर, विभिन्न अंगरेजी कंपनी के 16 बोतल, एक […]

गुमला. अपराध नियंत्रण व शहरी क्षेत्र में निगरानी के लिए बनाये गये पुलिस बिट नंबर चार ने शनिवार को बस पड़ाव स्थित भौजी होटल में अवैध शराब बिक्री को लेकर छापामारी किया. होटल संचालिका नीलम उर्फ भौजी फरार हो गयी हैं. लेकिन पुलिस ने होटल से 28 बियर, विभिन्न अंगरेजी कंपनी के 16 बोतल, एक बोरा देसी शराब जब्त किया है. पुलिस ने सभी शराब जब्त कर थाना ले आयी है. यह अभियान एसपी भीमसेन टुटी के निर्देश पर पुलिस बिट नंबर चार के एएसआइ आरपी मेहता के नेतृत्व में चलाया गया. पुलिस ने गोपनीयता बरतते हुए होटल में अचानक छापा मारा और शराब जब्त की. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब बेच रहे होटल संचालकों में हड़कंप मची है. इधर पुलिस ने सिसई प्रखंड के भी कई होटलों में छापा मारा है. ऐसे पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी कुछ होटल शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >