डुमरी. विधायक शिवशंकर उरांव ने शुक्रवार को प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक की. विधायक ने जनप्रतिनिधियों से पंचायतवार समस्याओं की जानकारी ली. जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिवालय अपूर्ण, सड़क, बिजली, सिंचाई व पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने सभी समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कहते हुए कहा कि पंचायत स्तर के सभी समस्याओं को ग्रामीणों के साथ बैठ कर समाधान करने का रास्ता खोजे. मौके पर प्रमुख प्रकाश एक्का, बीडीओ राजेश डुंगडुंग, अनिरुद्ध चौधरी, जगरनाथ भगत, वीरेंद्र भगत, पवन केसरी, हेमंत भगत सहित पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति व प्रखंड कर्मी शामिल थे.
प्राथमिकता के आधार पर समस्या को दूर करें : विधायक
डुमरी. विधायक शिवशंकर उरांव ने शुक्रवार को प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक की. विधायक ने जनप्रतिनिधियों से पंचायतवार समस्याओं की जानकारी ली. जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिवालय अपूर्ण, सड़क, बिजली, सिंचाई व पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने सभी समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर करने […]
