बच्चों को दी गयी बाल संरक्षण कानून की जानकारी

गुमला. डुमरी प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय नवाडीह में शुक्रवार को बाल अधिकार व सुरक्षा अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ दीप जला कर किया गया. मौके पर स्कूलों के 560 विद्यार्थी शामिल हुए. सभी को बाल संरक्षण कानून व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी. मुख्य अतिथि जनता उवि नवाडीह […]

गुमला. डुमरी प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय नवाडीह में शुक्रवार को बाल अधिकार व सुरक्षा अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ दीप जला कर किया गया. मौके पर स्कूलों के 560 विद्यार्थी शामिल हुए. सभी को बाल संरक्षण कानून व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी. मुख्य अतिथि जनता उवि नवाडीह के प्राचार्य फादर आइजेक खलखो ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए डॉन बोस्को चाइल्ड फंड काम कर रही है. सरकार की जो योजना है. उसे चाइल्ड फंड इंडिया बखूबी निभाते हुए बाल संरक्षण पर पूरा ध्यान दे रही है. चाइल्ड फंड इंडिया के निदेशक फादर मेलक्योर तिर्की ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है. इसलिए बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय लेबल पर बच्चों पर ध्यान दिया जा रहा है. भारत सरकार बाल संरक्षण पर काम कर रही है. इसके लिए योजना का भी संचालन किया जा रहा है. शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार सभी को है. उन्होंने विभिन्न बिंदुओं के माध्यम से बच्चों की भागीदारी पर बल दिया. मौके पर कुलदीप, मुकुट लाल, मरियम सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >