वृद्धा रेप का झूठा कंप्लेन लेकर पहुंची थाना : हरदीप

गुमला खोरा गांव के एक वृद्ध दंपति नशे की हालात में थाना पहुंचे. पुलिस के सामने कंप्लेन किया कि वृद्ध महिला के साथ गांव के ही छोटकू ने दुष्कर्म किया है. गुरुवार की रात को छोटकू उसके घर आया था. पति की कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दिया. इसके बाद 55 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ […]

गुमला खोरा गांव के एक वृद्ध दंपति नशे की हालात में थाना पहुंचे. पुलिस के सामने कंप्लेन किया कि वृद्ध महिला के साथ गांव के ही छोटकू ने दुष्कर्म किया है. गुरुवार की रात को छोटकू उसके घर आया था. पति की कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दिया. इसके बाद 55 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी हरदीप पी जनार्दन के निर्देश पर एक पुलिस टीम खोरा गांव गयी. गांव के लोगों से पूछताछ की.

लेकिन सभी लोगों ने दुष्कर्म की बात से इंकार किया. ग्रामीणों ने कहा कि वृद्ध दंपति अक्सर नशे की हालात में रहते हैं. किसी के ऊपर कुछ भी आरोप लगा सकते हैं. ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध दंपति दुष्कर्म की बात झूठ बोल रहे हैं. इधर थाना प्रभारी हरदीप ने बताया कि वृद्ध दंपति द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है. वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है. पूरे मामले की जांच कर लिये हैं. वृद्ध दंपति थाने में आये थे. उस समय वे नशे में थे.

वहीं दूसरी ओर पीडि़ता ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. लेकिन आरोपी को बचाया जा रहा है. वहीं पीडि़ता के पति ने कहा है कि मेरे सामने छोटकू ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है. थाना में कंप्लेन किये हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. वे अपनी पत्नी का मेडिकल कराने की बात कह रहे हैं. जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >