:::: अपने बच्चों को बेहतर जिंदगी दें

सीएम डुमरडीह की समस्या से अवगत हुए30 गुम 14 में, गांव में महिला से बात करते सीएम.गुमला. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डुमरडीह गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. सीएम कुछ दूरी तक अपनी गाड़ी से चले. इसके बाद पैदल ही गांव की गलियों में निकल पड़े. इसीएम ने गांव की संकरी […]

सीएम डुमरडीह की समस्या से अवगत हुए30 गुम 14 में, गांव में महिला से बात करते सीएम.गुमला. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डुमरडीह गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. सीएम कुछ दूरी तक अपनी गाड़ी से चले. इसके बाद पैदल ही गांव की गलियों में निकल पड़े. इसीएम ने गांव की संकरी और कीचड़मय सड़क को देखा और आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने गांव के कई महिलाओं से बात की और सड़क की स्थिति की जानकारी ली. सीएम ने महिलाओं से पूछे कि उनके बच्चे स्कूल जा रहे हैं या नहीं. सीएम ने कहा कि घर के समीप स्कूल है. स्कूल में पुस्तक, पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल, भोजन सहित अन्य कई सरकारी सुविधाएं बच्चों को दी जाती है. यह सुविधाएं किसी और के लिए नहीं है, बल्कि गांव घर के बच्चों के लिए ही है. इसलिए आप अपने बच्चे को निश्चित रूप से स्कूल भेजें. आप जो जिंदगी जी रहे हैं, अपने बच्चों को इससे भी बेहतर जिंदगी दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >