गुमला. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के अध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने सीएम रघुवर दास को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष ने कहा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि महुआ की खरीद-बिक्री व भंडारण की नियमावली बन गयी है. जिसमें एक घर में सिर्फ 15 किलो महुआ रखा जा सकता है. झारखंड के इस वन प्रदेश में सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी सहित तमाम जिलों के लिए महुआ प्राकृतिक वरदान है. यहां वृहद मात्रा में महुआ का उत्पादन होता है, जो स्थानीय लोगों के लिए अर्थोपार्जन की रीढ़ है. अभी बाजार में महुआ की खरीद बिक्री बंद है. बीस से पच्चीस रुपये किलो की दर पर बिकने वाला महुआ का अभी कोई खरीदार नहीं है. अत: महुआ की खरीद बिक्री एवं भंडारण को स्थानीय लोगों के हित में कड़ा कदम उठाते हुए पूर्व की स्थिति में रखा जाये.
महुआ भंडारण को पूर्वरत रहने देने की मांग
गुमला. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के अध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने सीएम रघुवर दास को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष ने कहा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि महुआ की खरीद-बिक्री व भंडारण की नियमावली बन गयी है. जिसमें एक घर में सिर्फ 15 किलो महुआ रखा जा सकता है. झारखंड […]
