गुमला. एमबीएमटी रांची व वन टच सोल्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में दो व तीन मई को नगर भवन में कैरियर व एजुकेशन फेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. एमबीएमटी के निदेशक सौरभ बनर्जी ने बताया कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं का यह सपना होता है कि वे अपने जीवन में कुछ बन कर दिखाये. वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हंै, लेकिन सही जानकारी नहीं मिलने के कारण वे अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं. यह कार्यक्रम उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. कार्यक्रम में बीइ, बीटेक, पीएचडी, बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए सहित अन्य कोर्स के संबंध में जानकारी दी जायेगी. मौके पर हरिओम सुधांशु, प्रेम चौरसिया, अनिकेत कुमार, गौतम चौरसिया, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे.
कैरियर व एजुकेशन फेयर दो से
गुमला. एमबीएमटी रांची व वन टच सोल्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में दो व तीन मई को नगर भवन में कैरियर व एजुकेशन फेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. एमबीएमटी के निदेशक सौरभ बनर्जी ने बताया कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं का यह सपना होता है कि वे अपने जीवन में कुछ बन कर दिखाये. वे अपने […]
