गरीबों की मदद के लिए खोला कपड़ा बैंक

बसिया प्रखंड में सतीश नायक ने कपड़ा बैंक सहायता केंद्र की स्थापना की 29 अगस्त को होगा उद्घाटन गुमला :अक्सर लोग पुराने कपड़े को फेंक देते हैं या फिर जला देते हैं. जबकि यही पुराने कपड़े किसी गरीब के लिए नये कपड़े से कम नहीं है. ऐसे में बसिया प्रखंड के सतीश नायक ने गरीबों […]

बसिया प्रखंड में सतीश नायक ने कपड़ा बैंक सहायता केंद्र की स्थापना की

29 अगस्त को होगा उद्घाटन
गुमला :अक्सर लोग पुराने कपड़े को फेंक देते हैं या फिर जला देते हैं. जबकि यही पुराने कपड़े किसी गरीब के लिए नये कपड़े से कम नहीं है. ऐसे में बसिया प्रखंड के सतीश नायक ने गरीबों की मदद के लिए कपड़ा बैंक सहायता केंद्र की स्थापना की है. 29 अगस्त को कपड़ा बैंक सहायता केंद्र का उदघाटन बसिया प्रखंड मुख्यालय में किया जायेगा.
इस दिन प्रखंड के सभी अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. केंद्र के उद्घाटन के साथ प्रखंड के कई गरीबों के बीच पुराने कपड़े का वितरण किया जायेगा. कपड़ा बैंक खोलने के संबंध में सतीश ने बताया कि दीन-दुखियों की सहायता करने की इच्छा हो, तो तरीके कई निकल आते हैं. बस इंसानियत से सराबोर हृदय और सोच होनी चाहिए. इसी सोच के तहत उन्होंने कपड़ा बैक नामक सहायता केंद्र की स्थापना की है.
जिसका उद्देश्य उनके द्वारा प्रयोग किये गये स्लोगन से स्पष्ट हो जाता है कि जिनके पास ज्यादा है, वे देकर जायें और जिनके पास कम है, वे लेकर जायें. अर्थात जिनके पास ज्यादा पुराने कपड़े हैं, वे कपड़ा बैंक में दें, ताकि उन कपड़ों को गरीबों को दिया जा सकता है. केंद्र के संस्थापक सह संचालक सतीश नायक और मार्गदर्शक लालधन नायक ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >