हादसे में भाई-बहन की मौत

गुमला : गुमला थाना के खोरा भकुआटोली पुल के समीप रविवार की देर रात सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हाे गयी, जबकि एक रिश्तेदार घायल हो गया. मृतकों में रायडीह थाना के लीलमाटी गांव निवासी दीपक मुंड़ा (22) व बहन गीता मुंडा (16) शामिल हैं. जबकि एक रिश्तेदार सालेकेरा नवाटोली जशपुर निवासी सूरजनाथ राम […]

गुमला : गुमला थाना के खोरा भकुआटोली पुल के समीप रविवार की देर रात सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हाे गयी, जबकि एक रिश्तेदार घायल हो गया. मृतकों में रायडीह थाना के लीलमाटी गांव निवासी दीपक मुंड़ा (22) व बहन गीता मुंडा (16) शामिल हैं. जबकि एक रिश्तेदार सालेकेरा नवाटोली जशपुर निवासी सूरजनाथ राम गंभीर रूप से घायल है.

चिकित्सकों ने सूरजनाथ राम को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, उपरोक्त तीनों एक ही बाइक में सवार होकर सिसई की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में खोरा भकुआटोली पुल के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां दोनों भाई-बहन की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >