गुमला : 23 मई को गुमला के पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाले मतगणना को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों का रेंडमाइजेशन गुरुवार को एनआइसी सभागार में हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने रेंडमाइजेशन किया. उपायुक्त ने बताया कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर व लोहरदगा है. मतगणना कार्य विधानसभा होगा. मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए 16 टेबल, सिसई, गुमला, बिशुनपुर व लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल बनाये जा रहे हैं.
मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों का रेंडमाइजेशन हुआ
गुमला : 23 मई को गुमला के पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाले मतगणना को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों का रेंडमाइजेशन गुरुवार को एनआइसी सभागार में हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने रेंडमाइजेशन किया. उपायुक्त ने बताया कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर व […]

मतगणना में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी मतगणना कर्मियों को 17 मई को गुमला के नगर भवन में प्रशिक्षण दिया जायेगा. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के टेबल पर कार्यरत पदाधिकारी, मतगणना केंद्र के वज्रगृह से इवीएम व वीवीपैट निकालने एवं उसे पुनः सीलिंग कर वापस जिला के वज्रगृह में जमा करने आदि कार्यों के लिए पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों, सहायकों व अनुसेवकों की सूची तैयार कर ली गयी है.
उन्होंने बताया कि अपर समाहर्ता एएस कच्छप लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों, सहायकों व अनुसेवकों का प्रवेश-पत्र अपने हस्ताक्षर से निर्गत करेंगे. सभी कर्मी मतगणना स्थल पर जाने के लिए जारी प्रवेश पत्र निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. सभी कर्मी पॉलिटेक्निक कॉलेज में 23 मई को सुबह छह बजे अपना योगदान देना सुनिश्चित करें तथा मतगणना परिणाम की अंतिम घोषणा एवं कार्य समाप्ति तक अपने कार्य स्थल को नहीं छोड़ेंगे.