गुमला : 50 फीट ऊंची पानी टंकी में आत्महत्या के लिए चढ़ी छात्रा, युवकों ने बचाया

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : शहर के करमटोली स्थित 50 फीट ऊंची पानी टंकी में चढ़कर नीचे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया.मिशन बदलाव के सदस्य प्रकाश कच्छप और स्‍थानीय लोगों ने छात्रा को बड़ी मुश्किल से पानी टंकी से नीचे उतारा. इसके बाद […]

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : शहर के करमटोली स्थित 50 फीट ऊंची पानी टंकी में चढ़कर नीचे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया.मिशन बदलाव के सदस्य प्रकाश कच्छप और स्‍थानीय लोगों ने छात्रा को बड़ी मुश्किल से पानी टंकी से नीचे उतारा. इसके बाद छात्रा को गुमला पुलिस को फोन कर सौंप दिया गया.

प्रकाश ने बताया कि लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है. कुछ दिनों से वह गुमला से तीन किमी दूर सारू गांव में रह रही है.वह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में पढ़ती है. लेकिन सारू गांव में रिश्तेदार के यहां से आना-जाना उसका लगा हुआ था. बुधवार को वह स्‍कूल बैग टांगकर करमटोली पहुंची. कुछ देर तक इधर-उधर घूमने के बाद वह पानी टंकी के पास पहुंच गयी.किसी को आसपास ने देखकर छात्रा पानी टंकी में चढ़ गयी.

इस बीच कुछ युवकों की नजर उसपर पड़ी. युवक दौड़ते हुए टंकी के पास पहुंचे और ऊपर चढ़ गये. बड़ी मुश्किल से छात्रा को टंकी से नीचे उतारा गया. इधर छात्रा ने आत्महत्या करने के पीछे कुछ घरेलू कारण बताया. छात्रा की व्यथा सुनकर मुहल्ले के लोगों ने उसे खाना खाने के लिए दिया. यहां तक कि नया कपड़ा भी पहनाया. फिर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >